कोरोना का भारी असर, सोने चांदी की कीमतों मे भारी गिरावट, यहां जानिए क्या चल रहे है भाव
भारत मे सोने के भाव मे पिछले सत्र मे तेज उछाल आने के बाद 1.29 फीसद या 552 रूपए की गिरावट के साथ 42,284 रूपए प्रति 10 ग्राम ट्रेंड कर रही थी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार सुबह 3 अप्रैल 2020 के सोने का वायदा भाव 1.26 फीसद या 532 रूपए की गिरावट के साथ 41,685 रूपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।
बाजार मे चांदी की कीमतों मे गुरुवार सुबह भारी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर पाँच मई 2020 की चांदी वायदा भाव गुरुवार सुबह 2.17 फीसद या 906 रूपए की गिरावट के साथ 40,800 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।
कोरोना वायरस सक्रमण के कारण भारत देश मे बुधवार 25 मार्च से 21 दिन का सम्पूर्ण लॉकडाउन शुरू हो गया है। इसी संक्रमण के चलते भारत में हाज़िर सोने के बाजार बंद है। कोरोना वायरस के संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए केंद्र और राज्य दोनों सरकारो ने सम्पूर्ण देश में लॉकडाउन की घोषणा की है।
Source: – Abplive.com
आपको क्या लगता है, सीएम शिवराज सिंह चौहान का यह फैसला सही है या नहीं?
अपनी राय comment करके जरूर बताये और न्यूज़ को शेयर करे।