केंद्र सरकार ने खेती के लिए पानी की कमी से झूझ रहे किसान भाइयो के लिए एक बहुत ही महत्वाकांक्षी एवं लाभकारी योजना की शुरुवात की है। जिसका नाम कुसुम योजना है। इस योजना में भारत के किसान को Solar Water Pump सब्सिडी में दिए जाएंगे। वर्ष 2019 में कुसुम योजना के अंतर्गत किसानों को लगभग 3 करोड़ सोलर वाटर पंप सब्सिडी में दिए जाएंगे।

तो दोस्तों अगर आप भी Kusum Yojana का फायदा लेकर Solar Pump लेना चाहते हैं। तो आपको पहले इस योजना की पुरी जानकारी, नियम, पात्रता और शर्तें जान ले, जिससे आप ऑनलाइन आवेदन करके कुसुम योजना का लाभ उठा सकते है। भारत की केंद्र सरकार ने कुसुम योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर लिया है। ये Solar कृषि पंप वर्तमान में डीजल या बिजली से चलने वाले कृषि पंपों की जगह लेंगे, जिससे किसान भाइयो का पुराने बिजली के पंप पर होने वाले खर्चो में कमी आएगी।
Kusum Solar Pump वितरण योजना क्या है:
केंद्र सरकार की कुसुम योजना के तहत भारत सरकार किसानों को 60% Subsidy के साथ सोलर पंप मुहैया कराएगी। Kusum Yojana के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। इस योजना में सरकार बिजली एवं डीजल से चलने वाले पंप को Solar Pump से बदलने वाली है। कुसुम योजना के अनुसार जो Solar Pump सरकार द्वारा लगाए जाएंगे वह पूर्णता Solar एनर्जी से चलेंगे। इन्हें लगवाने के लिए केंद्र सरकार किसान भाइयो को 60% सब्सिडी देगी। यदि किसान के पास पैसो की कमी है तो वह बैंक से loan भी ले सकते है।
ऐसी ही जानकारियो के लिए हमारे Whats App ग्रुप से जुड़े
Kusum Yojana के महत्वपूर्ण बिंदु:
केंद्र सरकार की कुसुम योजना के अनुसार 2022 तक 3 करोड़ पंपों को डीजल या बिजली की जगह Solar एनर्जी से चलाया जाएगा।
कुसुम योजना पर लगभग 1.4 लाख करोड़ों रुपए की लागत आएगी।
इसमें केंद्र सरकार 48,000 करोड़ रुपए का योगदान करेगी। जबकि इतना ही राज्य भी सरकार योगदान देगी।
केंद्र सरकार किसानों को Kusum Solar Pump Scheme में 60 % का अनुदान देगी।
इस योजना के प्रथम चरण में उन किसानों को शामिल किया जाएगा जो डीजल पंप का उपयोग कर रहे है। जिससे कि देश में डीजल की खपत कम होगी।
कुसुम सोलर पंप स्कीम से किसान भाइयो को दोहरा लाभ लाभ होगा। एक तो उन्हें सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली मिलेगी। दूसरा अगर वह अतिरिक्त बिजली बनाकर ग्रेड को बेचते हैं, तो उसके बदले उनको अच्छी कीमत मिलेगी।
Kusum Yojana में आवेदन के लिए पात्रता:
कुसुम सोलर पंप वितरण स्कीम की पात्रता यह है-
- आवेदक किसान होना चाहिए।
- आवेदन कर्ता के पास Aadhar Card होना अनिवार्य है।
- आवेदनकर्ता के पास बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।
Kusum Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया:
- आवेदन करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
- मुख्य पृष्ठ (Home Page) पर आवेदन करें पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने Kusum Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
- आवेदक को इस फॉर्म में अपनी जानकारी सही सही भरनी है। जैसे कि मोबाइल नंबर, Email ID आदि जरुरी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें। अब आपका आवेदन Successful हो जाएगा।
- आवेदन Successful होने के बाद आपको कुसुम योजना के होम पेज से लॉगइन करना होना है। अब आपको Solar Agriculture Pump Set सब्सिडी स्कीम 2018 19 पर क्लिक करना हैं।
- अब आपको अपना Kusum Solar Pump Scheme का फॉर्म भर के सबमिट कर देना है। अब आपका आवेदन आगे की कार्यवाही के लिए जमा हो जाता है। यदि आप इस योजना के लिए पात्र पाए जाते हैं, तो आपको इस स्कीम का फायदा जल्द से जल्द पहुचाया जायेगा।
तो दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
ऐसी ही जानकारियो के लिए हमारे Telegram ग्रुप से जुड़े ।
Also Read: –
- फलो का व्यवसाय खोल कर कम पैसों में कमाए! अच्छा मुनाफा
- Business Idea : Play store चलाते हो, तो यह सीख लो लाखों कमाओगे! वह भी घर बैठे
- Business Idea : Google Business से अपने Business (बिजनेस) को लाओ ऑनलाइन और कमाओ खूब सारा पैसा।
- यदि आपके पास ये गुण (Skills) है, तो रोज कमा सकते हो, 5 से 10 हजार रुपए!