आज की हमारी यह जीवन बीमा निगम की बीमा योजना पर केंद्रित पोस्ट आपके लिए काफी उपयोगी साबित होने वाली है। आज हम जानेंगे LIC की आम आदमी बीमा योजना के बारे में। तो दोस्तों भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत Aam Aadmi Bima Yojana को 2007 में मंजूरी दी थी।

जीवन बीमा निगम की आम आदमी बीमा योजना एक आदर्श सामाजिक सुरक्षा योजना है। जिसे भारत की सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में बसने वाले भूमिहीन परिवारों के लिए शुरू किया गया हैं। मुख्यतः यह योजना परिवार के मुखिया या परिवार में किसी एक कमाने वाले सदस्य को कवरेज प्रदान करती है। Aam Aadmi Bima Yojana का मुख्य उद्देश्य भारत के ग्रामीण अंचलो में रहने वाले लोगों को वित्तीय सहायता और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस बीमा योजना में न केवल गरीबी रेखा से नीचे वाले लोग शामिल हैं, बल्कि उन क्षेत्रों के रहवासी भी शामिल हैं, जिनके पास शहरी क्षेत्र या शहरी सुविधाओं तक पहुंच नहीं है।
ऐसी ही जानकारियो के लिए हमारे Whats App ग्रुप से जुड़े
LIC Aam Aadmi Bima Yojana के लाभ:
Life Insurance Corporation की आम आदमी बीमा योजना में पंजीकृत (Registered) किसी व्यक्ति के साथ कोई भी दुर्घटना हो जाती है, तो उसको जीवन बीमा निगम द्वारा निम्न प्रकार से लाभ दिया जाएगा:-
- पंजीकृत व्यक्ति की प्राकृतिक मृत्यु की दशा मे 30,000 रूपए नॉमिनी (Nominee) को मिलेंगे।
- व्यक्ति की दुर्घटनावश मृत्यु की दशा में 75,000 रूपए नॉमिनी (Nominee) को मिलेंगे।
- पंजीकृत व्यक्ति की अपंगता की दशा में 75,000 रूपए व्यक्ति को लाभ दिया जायेगा।
- व्यक्ति की आंशिक अपंगता की दशा में 37,500 रूपए दिए जाएंगे।
LIC की Aam Aadmi Bima Yojana के लिए पात्रता:
आम आदमी बीमा योजना के लिए निम्न पात्रता होना आवश्यक है-
- आवेदककर्ता गरीबी रेखा (BPL) के नीचे होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 59 साल के मध्य होनी चाहिए।
- आवेदक अपने परिवार का मुखिया, मुख्य व्यक्ति या परिवार में कमाने वाला व्यक्ति होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता ग्रामीण अंचल से व भूमिहीन होना चाहिए।
आम आदमी बीमा योजना आवश्यक दस्तावेज :
LIC की आम आदमी बीमा योजना का फायदा उठाने के लिए आपको नीचे दिए हुए दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे-
- राशन कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- स्कूल प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी
- आधार कार्ड
आम आदमी बीमा योजना की प्रीमियम राशि:
इस बीमा योजना के अनुसार शुरुवात में प्रति सदस्य लिया जाने वाला Premium 200 रूपए प्रति वर्ष होगा। इसका कवर 30,000 रूपए होगा। जिसमे से 50% सामाजिक सुरक्षा कोष से Subsidy मिलेगी। ग्रामीण भूमिहीन व्यक्तियों के शेष 50% Premium का वहन राज्य सरकार या संघ राज्य क्षेत्र द्वारा किया जाएगा। अन्य किसी व्यावसायिक समूह के मामले में शेष 50% Premium राज्य सरकार या Nodal एजेंसी द्वारा वहन किया जायेगा। PM Aam Aadmi Bima Yojana के लिए स्टार्टिंग में आपको कुछ किस्त देनी पड़ती है। लेकिन यह क़िस्त राज्य सरकार, केंद्र सरकार तथा अन्य एजेंसियां वहन करती हैं।
आम आदमी बीमा योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:
PM Aam Aadmi Bima Yojana का लाभ लेने के लिए आप अपने नजदीकी एलआईसी LIC (Life Insurance Corporation) के ऑफिस जाकर संपर्क कर सकते हैं। या अपने गांव के लेखपाल से या सेक्रेटरी से भी संपर्क कर सकते हो। यदि आप Uttar Pradesh के मूल निवासी है, तो आप उत्तरप्रदेश की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इस योजना की इसकी ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।
- अगर आप इस LIC (जीवन बीमा निगम) की आम आदमीं बीमा योजना के लिए पात्रता रखते है, और उत्तर प्रदेश से आवेदन करना चाह रहे है, तो आप इसकी याआधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
http://bor.up.nic.in/aabyaudit/index.html - ऊपर दी हुई वेबसाइट पर आप दिए गए दिशा निर्देशों को धयान पूर्वक पढ़कर आप इस LIC की बीमा योजना के लिए आवेदन कर सकते है। अन्य लोग आपने नज़दीकी LIC एजेंट या LIC ऑफिस से संपर्क करे।
तो दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
ऐसी ही जानकारियो के लिए हमारे Telegram ग्रुप से जुड़े ।
धन्यवाद
Also Read: –
- फलो का व्यवसाय खोल कर कम पैसों में कमाए! अच्छा मुनाफा
- Business Idea : Play store चलाते हो, तो यह सीख लो लाखों कमाओगे! वह भी घर बैठे
- Business Idea : Google Business से अपने Business (बिजनेस) को लाओ ऑनलाइन और कमाओ खूब सारा पैसा।
- यदि आपके पास ये गुण (Skills) है, तो रोज कमा सकते हो, 5 से 10 हजार रुपए!