Vridhjan Krishak Samman Pension Scheme : आज हम जानेंगे की कैसे आप राजस्थान सरकार द्वारा दी जाने वाली वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ उठा सकते है?, इस पेंशन योजना में क्या पात्रता (Eligibility) है? एवं इसकी आवेदन प्रक्रिया क्या है।

वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना क्या है?
राजस्थान वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना का शुभारंभ राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 2019 में किया था। राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों के लिए Vridhjan Krishak Samman Pension की शुरुआत की है। इस योजना के अनुसार वृद्ध किसानो को राज्य सरकार के द्वारा प्रति महीने पेंशन दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं की आयु 55 वर्ष से अधिक एवं पुरुषों की आयु 58 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। तब ही राजस्थान के वृद्ध किसान इस किसान वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन का लाभ ले पाएंगे। इस सरकारी पेंशन योजना में गरीब वर्ग के वृद्ध किसान को शामिल किया जाएगा। इस कृषक सम्मान योजना के अंतर्गत हर किसान को राजस्थान सरकार द्वारा 750 रूपए प्रति माह की पेंशन दी जाएगी।
ऐसी ही जानकारियो के लिए हमारे Whats App ग्रुप से जुड़े।
Vridhjan Krishak Samman Pension Scheme में कितनी पेंशन मिलेगी:
Vridhjan Krishak Samman Pension योजना के लिए पंजीकरण 1 मार्च 2019 से शुरू कर दिया गया है। राजस्थान सरकार के द्वारा लाभार्थी किसानों को 750 रूपए से 1000 रूपए तक की पेंशन दी जायेगी। सरकार की इस योजना का फायदा लगभग 11 लाख छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बताया कि इस योजना में करीबन 990 करोड़ का खर्च आएगा। इस योजना का उद्देश्य किसान भाइयो को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। जिससे किसान भाई आत्मनिर्भर बने एवं अपना वृद्ध जीवन बेहतर ढंग से गुजारे।
वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना में पात्रता:
मुख्यमंत्री वृद्धावस्था कृषक सम्मान पेंशन का लाभ राजस्थान के मूल निवासियों को ही दिया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं की आयु 55 वर्ष से अधिक तथा पुरुषों की आयु 58 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। जिन किसान भाइयो के पास अपने जीवन यापन करने के लिए खेती के अलावा कोई और नियमित आय का साधन ना हो, तो वह किसान वृद्धावस्था कृषक सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर सकता है। इस योजना में 75 वर्ष से कम आयु वाले किसान भाइयो को 750 प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी, वहीं 75 वर्ष से अधिक आयु के किसान भाइयो को 1000 प्रति माह की पेंशन दी जाएगी।
राजस्थान वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना के लिए दस्तावेज :
राजस्थान वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना का फायदा लेने के लिए आपको निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:
- आवेदक की फोटो
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- आयु का प्रमाण।
Vridhjan Krishak Samman Pension से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बाते:
राजस्थान वृद्धावस्था कृषक सम्मान पेंशन योजना से जुडी जरुरी बाते इस प्रकार है-
- इस पेंशन योजना का लाभ केवल राजस्थान राज्य के मूल निवासियों को मिलेगा।
- योजना का लाभ केवल छोटे और सीमांत किसान भाइयो को मिलेगा।
- इस योजना में सरकार की लागत 990 करोड़ है।
- वृद्धावस्था कृषक सम्मान पेंशन योजना से लगभग 11 लाख किसानों को लाभ मिलेगा।
- महिला किसान जिनकी उम्र 55 वर्ष से ज्यादा है उन्हें 750 रूपए मिलेंगे।
- पुरुष किसान जिनकी आयु 58 वर्ष से ज्यादा है, उन्हें 750 रुपये प्रति महीने मिलेंगे।
- किसान भाई जिनकी उम्र 75 वर्ष से अधिक है, उन्हें हर माह 1000 रुपये पेंशन के रूप मे सरकार द्वारा दिए जायेंगे।
Vridhjan Krishak Samman Pension के लिए पंजीयन प्रक्रिया:
- जो भी वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें नीचे दी हुई लिंक पर जाना होगा।
rajssp.raj.nic.in - ऊपर दी हुई लिंक पर क्लिक करने के बाद, राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल का एक वेब पेज खुलेगा।
- उस पेज पर Registration पर क्लिक करें।
- Click करने के तुरंत बाद, नए उपयोगकर्ता पंजीकरण (New User Registration) फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आप आपकी सभी जरुरी जानकारी भरें और जरुरी दस्तावेज अपलोड करें।
- सफलतापूर्वक Registration कराने के बाद, आपको User ID और पासवर्ड मिलेगा। इसे आप भविष्य के उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।
अथवा
यदि आपके पास ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नही है तथा आप ऑफलाइन (Offline) फॉर्म भरना चाहते हैं, तो आप ई – मित्र के द्वारा पेंशन का फॉर्म लेकर भर सकते हैं। भरे हुए पेंशन के फॉर्म को सरकारी कार्यालय में जमा करवाना होता है। इसके बाद आवेदनकर्ता को पेंशन पेमेंट ऑर्डर नंबर मिलता है। इस पेंशन पेमेंट आर्डर नंबर की मदद से वह व्यक्ति अपनी पेंशन का स्टेटस चेक कर सकता है। इसी नंबर की मदद से कृषक हर महीने अपनी पेंशन को निकाल भी सकता है।
राजस्थान वृद्धावस्था कृषक सम्मान पेंशन योजना का टोल फ्री नंबर:
अगर आपको इस पेंशन योजना से सम्बंधित कोई भी जानकारी चाहिए या आपको इस इसका फॉर्म (Form) भरते समय कोई दिक्कत आ रही है, तो आप नीचे दिए टोल फ्री नंबर पर बात करके पेंशन योजना से जुडी समस्याओं का समाधान पा सकते है।
- Yojana का नाम – राजस्थान वृद्धावस्था (वृद्धजन) पेंशन योजना
- मुख्य लाभार्थी – वृद्ध नागरिक
- पोर्टल – rajssp.raj.nic.in
- पेंशन राशि – 750-1000 रुपये
- हेल्प डेस्क नंबर – 0141-2226627
तो दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
ऐसी ही जानकारियो के लिए हमारे Telegram ग्रुप से जुड़े ।
धन्यवाद
Must Read: –
- फलो का व्यवसाय खोल कर कम पैसों में कमाए! अच्छा मुनाफा
- Business Idea : Play store चलाते हो, तो यह सीख लो लाखों कमाओगे! वह भी घर बैठे
- Business Idea : Google Business से अपने Business (बिजनेस) को लाओ ऑनलाइन और कमाओ खूब सारा पैसा।
- यदि आपके पास ये गुण (Skills) है, तो रोज कमा सकते हो, 5 से 10 हजार रुपए!