HomeGeneral Knowledgeजानिए किन देशो के पास कोई भी सैन्य शक्ति नहीं है |...

जानिए किन देशो के पास कोई भी सैन्य शक्ति नहीं है | GK in Hindi

Countries Without Armed Forces : दोस्तों आज जानेंगे की किन देशो के पास कोई भी सैन्य सशक्त बल नहीं है।

Countries Without Army
Countries without Armed Forces

दोस्तों दुनिया में ऐसे बहुत देश है जिनके पास अपनी कोई भी सैन्य शक्ति नहीं है।

ऐसी ही जानकारियो के लिए हमारे Whats App ग्रुप से जुड़े

Whats App

दोस्तों सैन्य शक्ति किसी भी देश की सुरक्षा के लिए बहुत अहम् होती है। क्या कोई भी देश बिना सेना के सुरक्षा की गारंटी दे सकता हैं? ज्यादातर लोगों के लिए यह सवाल एक विरोधाभास की तरह लगता है, लेकिन दोस्तों दुनिया में ऐसे भी देश हैं जो वास्तव में सैन्य बलों के बिना अपनी क्षेत्रीय सुरक्षा बनाए रखते हैं। ऐसे राष्ट्रों के पास खुद के कोई सैनिक नहीं होते है, वह दूसरे अधिक शक्तिशाली देशों पर अपनी सुरक्षा के लिए निर्भर होते है। जो आपातकाल के समय कमज़ोर देशो को सुरक्षा मुहैया करवाते है। उदाहरण के लिए Marshall Islands की रक्षा अमेरिका की जिम्मेदारी है। इनमे से ऐसे कुछ राष्ट्र भी है जिनकी खुद की कोई स्थायी सेना नहीं है, उनके पुलिस बल ही वास्तविक सैन्य बलों के रूप में कार्य करती हैं।

  • एंडोरा (Andorra) : फ्रांस और स्पेन के बीच के बसे छोटे से  राज्य में केवल 85,000 निवासी हैं। इस देश में अपनी पुलिस होती है, जिसे Cos de Policia d’Andorra कहते हैं, लेकिन कोई सैन्य बल  नहीं है। इस स्वतंत्र राज्य की रक्षा स्पेन और फ्रांस की जिम्मेदारी है, क्योंकि वह ही उसके सबसे  निकट है।
  • अरूबा  (Aruba) : अरूबा द्वीप राज्य कैरेबियन सागर में स्थित है और 1986 से नीदरलैंड के राज्य का एक  सदस्य है। देश की रक्षा नीदरलैंड की जिम्मेदारी है, जिसमें लगभग 106,000 निवासी रहते हैं।
  • केमन द्वीप  (Cayman Island) : केमैन द्वीप कैरिबियन में द्वीपों का एक समूह है जो ब्रिटिश क्षेत्रों से संबंधित है। ब्रिटेन  इस  द्वीपसमूह की रक्षा के लिए जिम्मेदार है, यह क्यूबा से लगभग 150 मील दक्षिण में स्थित है।
  • कुक द्वीप  (Cook Island) : कैप्टन जेम्स कुक के नाम पर यह कुक द्वीप का नाम रखा गया है। जो की दक्षिणी प्रशांत में एक द्वीप राज्य है। इस देश की रक्षा New Zealand ली ज़िम्मेदारी है।
  • कोस्टा रिका  (Costa Rica) : 1949 से कोस्टा रिका में कोई सशस्त्र सेना बल नहीं है, इस देश में पुलिस बलों का इस्तेमाल आमतौर पर रक्षा उद्देश्यों के लिए किया जाता है।
  • करकाओ  (Curacao) : कुराकाओ कैरेबियन सागर में एक द्वीप राज्य है जिसमें कोई सैन्य बल नहीं है। डच कैरेबियन कोस्ट गार्ड (DCCG) इसे समुद्री सुरक्षा  प्रदान करता है।
  • डोमिनिका  (Dominica) : डोमिनिका एक द्वीप राज्य है और कॉमनवेल्थ का सदस्य है। डॉमिनिका में एक पुलिस बल है, जिसे कॉमनवेल्थ ऑफ डोमिनिका पुलिस फोर्स कहा जाता है, जो एक कोस्टगार्ड के रूप में भी काम करता है और इसकी रक्षा करता है।
  • फरो द्वीप  (Faroe Islands) : यह नॉर्वे और आइसलैंड के बीच उत्तरी अटलांटिक में स्थित है। फरो आइलैंड्स में लगभग 51,000 निवासी हैं। उनके पास नियमित सशस्त्र बल नहीं हैं, लेकिन उनके बचाव के लिए डेनिश सरकार जिम्मेदार है।

तो दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

ऐसी ही जानकारियो के लिए हमारे Telegram ग्रुप से जुड़े ।

telegram-button.

Also Read:  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments