वर्तमान में बढ़ती हुई महंगाई एवं कम होती नौकरियों के चलते सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी लोग रोज़गार के नए नए तरीके ढूढ़ रहे हैं। ऐसे में घरों में रहने वाली महिलाएं भी business करने के नए तरीके ढूढ़ रही है। ताकि वह घर बैठे घर में पैसे कमाने में मदद कर पाए। तो आज हम आपकी इस परेशानी का समाधान लाये है। आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से महिलाओं के लिए कुछ ऐसे अनोखे तरीके बताएंगे जिनसे वह घर से अपना Business शुरू कर पैसे कमा सकती है। पर यह पोस्ट “Business Ideas For Ladies” शुरू करने से पहले आपको कुछ जरुरी बाते बता दे।

सभी जानते है कि Market से पैसा कमाने में कितनी मेहनत लगती है। पर यदि आप बताये जाने वाले तरीको को ईमानदारी से करेंगे तो आप जरूर कमाई कर पाएंगे। बताये जाने वाले कामो को करने के लिए आपके पास कोई बड़ी Degree का होना जरुरी नही है। अगर आप 12वीं पास है और पढ़ भी रही है तो आप अपने घर से बताये जाने वाले बिज़नस को शुरू कर के अच्छी कमाई कर सकती है। इन कामो से पैसे कमाने के लिए आपको थोड़ा सब्र रखना होगा उसके बाद आपकी कमाई शुरू हो जायेगी। तो अब जानते है ऐसे उपायों के बारे में जिससे आज की स्मार्ट महिलाएं पैसे कमा रही है।
ऐसी ही जानकारियो के लिए हमारे Whats App ग्रुप से जुड़े।
Business Ideas For Ladies (Home Based Business Idea for Ladies):
नीचे बताये हुए 6 तरीको से महिलाएं घर बैठे पैसे कमा सकती है बिना किसी Investment के।
- ट्यूशन क्लासेज से पैसे कमाये (Tuition Classes se paise kamaye)
- टिफ़िन सर्विसेज से पैसे कमाये (Tiffin Services se paise kamaye)
- Sweet मेकिंग बिज़नेस कर के पैसे कमाये (Sweet Making Business kar ke Paise Kamaye)
- सिलाई कर के पैसे कमाये (Silai Kar Ke Paise Kamaye)
- योगा क्लासेज से पैसे कमाये (Yoga Classes se paise kamaye)
- बेकरी से पैसे कमाये (Bakery se paise kamaye)
ट्यूशन क्लासेज से पैसे कमाये (Tuition Classes se paise kamaye):
आप अगर पढ़ी लिखी है और पढ़ाने में रूचि रखती है तो आपके लिए tuition क्लासेज का idea बहुत अच्छा है। Tuition से आप घर से पैसे कमा सकती है। इसमें आप बिना किसी investment के Tuition पढ़ाने की शुरुवात कर सकती है और महीने अपनी महीने की कमाई शुरू कर सकती है।
वर्तमान समय में बच्चे ज्यादा पढ़ने के लिए school या college के अलावा Tuition का भी सहारा लेते है। आप अपनी Tuition क्लासेज खोल कर कम समय में नाम और पैसा कमा सकती है। Tuition क्लासेज को आप 2 तरीको से लगा सकती है, Offline क्लासेज और Online क्लासेज। Offline में आप अपने घर से बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर पैसे कमा सकती है। पर अगर आपके घर में जगह की कमी है तो आप Online पढ़ा कर भी पैसे कमा सकती है। तो यह था पहला तरीका जिससे महिलाएं घर से ट्यूशन पढ़ा कर पैसे कमा सकती है अब जानेंगे दूसरे तरीके के बारे में।
टिफ़िन सर्विसेज से पैसे कमाये (Tiffin Services se paise kamaye):
बहुत से लोग पढ़ने या रोज़गार की तलाश में अपना शहर छोड़कर दूसरे शहरों में जाते है। दूसरे शहरों में घर का खाना मिल पाना बहुत कठिन है। इसलिए शहरों में tiffin center के चलन में तेज़ी आई है।टिफ़िन सेंटर का business एक सदाबहार बिज़नस है। इसके कभी भी रुकने या बंद होने की संभावना बहुत कम है। महिलाएं चाहे तो अपने घर से टिफ़िन सेंटर का business शुरू कर सकती है एवं पैसा कमा सकती है।
Sweet मेकिंग बिज़नेस कर के पैसे कमाये (Sweet Making Business kar ke Paise Kamaye):
आम तौर पर मिठाई सभी की पसंद होती है। अनेको महिलाओं को मिठाई (Sweets) बनाने का शौक होता है या वह लज़ीज़ मिठाइयाँ बनाना जानती हैं। ऐसी महिलाएं घर से sweets बनाने का business शुरू कर सकती है। शुरुवात में sweets बनाने का सामान खरीदने में थोड़ा बहुत investment लग सकता है पर बाद में इसमें मुनाफा भी बहुत होता है। आप चाहे तो मिठाई बनाने का कॉन्ट्रैक्ट किसी दुकान से भी ले सकती है।
सिलाई कर के पैसे कमाये (Silai Kar Ke Paise Kamaye):
अनेको महिलाएं सिलाई एवं कढ़ाई का काम जानती है। ऐसी महिलाएं उनकी इस कला से महीने के हज़ारो से लाखों रूपए कमा सकती है। सिलाई का काम जानने वाली महिलाएं 2 भिन्न प्रकार से पैसा कमा सकती हैं।
- पहला तरीका – सिलाई क्लास लगा कर दुसरो को सिलाई सीखा कर, और
- दूसरा तरीका – अपने घर से सिलाई का काम या दुकान शुरू कर के।
इसमें भी आप अगर चाहे तो बड़ी सिलाई की दुकानों से सिलाई का काम ले कर पैसे कमा सकती है। तो यह था चौथा तरीका जिससे गृहणियां घर से पैसे कमा सकती हैं। अब जानते है अगले तरीके के बारे में।
Yoga Classes से पैसे कमाये (Yoga Classes se paise kamaye):
वर्तमान समय में लोग अपने स्वास्थ्य और सेहत को लेकर बहुत ज्यादा जागरूक है, जो की अच्छा भी है। इसलिए बहुत से लोग अपनी अच्छी सेहत को maintain रखने के लिए Gym और Yoga क्लासेज भी जाते है। ऐसे में अगर आपको Yoga आता है तो आप अपने घर में Yoga center खोल सकती है, और पैसे कमा सकती है। अगर आपको Yoga नही भी आता तो कोई बात नही आप अपने नज़दीकी yoga सेंटर से योगा सिख कर अपने घर में योगा classes चला सकती है। यह भी जीरो इन्वेस्टमेंट business आईडिया है।
बेकरी से पैसे कमाये (Bakery se paise kamaye):
बहुत सी महिलाओं को ब्रेड और टोस्ट बनाने का शौक होता है। वह महिलाओं चाहे तो इस का business कर सकती है और अपनी बेकरी खोल सकती है। इस व्यापार को महिलाएं बहुत ही कम लागत से शुरू कर सकती है, और इसमें फायदा भी बहुत होता है। यह एक सदाबहार business है। आप चाहे तो दूसरी बेकरी से सामान बनाने के आर्डर ले कर भी पैसे कमा सकती है। यह एक बेहतरीन business आईडिया है।
तो यह है कुछ शानदार तरीके है जिनसे कोई भी महिला घर बैठे पैसे कमा सकती है। वैसे तो आज की स्मार्ट महिलाएं अनेको अलग – अलग business शुरू कर पैसे कमा सकती है, पर वह सब एक post में बताना संभव नहीं है। इसलिए अगर आप ऐसे और तरीको के बारे में जानना चाहती है तो नीचे comment करे और बने रहिये हमारे साथ अगले आर्टिकल में।
ऐसी ही जानकारियो के लिए हमारे Telegram ग्रुप से जुड़े ।
Also Read:
- यदि आपके पास ये गुण (Skills) है, तो रोज कमा सकते हो, 5 से 10 हजार रुपए!
- Business Idea for 12th Pass : 12वी पास ऐसे कमा सकते है महीने के लाखो रूपए!
- Smartphone Se Paise Kaise Kamaye : स्मार्टफोन से पैसे कमाने के 9 बेहतरीन तरीके!
- Internet Se Paise Kamane Ke 4 Tarike : इंटरनेट से पैसे कमाने के 4 धांसू तरीके!
Tags:
Business Ideas For Ladies, Business Ideas For Ladies in hindi